स्वास्थ्य कर्मियों की हुई समीक्षा बैठक
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित कर परिवार नियोजन पखवाड़ा तहत चल रहे पुरुष नसबंदी व महिला बंध्याकरण ऑपरेशन कार्यों में तेजी लाने पर चर्चा की गई। मौके पर बैठक की अगुवाई अकाउंटेंट नवल किशोर राय ने किया। साथ ही आयोजित बैठक में क्षेत्रों में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर कैसे बेहतर करें, लोगों को शत् प्रतिशत लाभ कैसे मिले, इसको लेकर प्रमुखता से विचार विमर्श किया गया। साथ ही एनसीडी, मेडिसिन, आरसीएच, नियमित टीकाकरण यह सभी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया। बताया हर हाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले इसको ध्यान में रखते हुए कार्य करने की जरूरत है। साथ ही 10 साल से 16 साल तक के बच्चों को लगने वाले टीडी वैक्सीन के सफल क्रियान्वयन को लेकर संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों से विचार विमर्श किया गया। मौके पर परिवार नियोजन तहत पुरुष नसबंदी को लेकर क्षेत्रों में जागरूकता लाने पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
