May 25, 2026

लड़खड़ाते राष्ट्र को उभरने में कांग्रेस की महती भूमिका: विधायक

Read Time:1 Minute, 25 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस मनाया। जहां ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया। वहीं कांग्रेस के इतिहास और वर्तमान पर चर्चा करते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत करने और केंद्र की सत्ता में वापसी पर चर्चा की। कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा की भारत की आजादी में कांग्रेस का योगदान अविस्मरणीय रहा है तथा एक लड़खड़ाते देश को उभरती हुई महाशक्ति बनाने में कांग्रेस ने महती भूमिका निभाई है।स्थापना दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बृजभूषण उर्फ मुन्ना सिंह, अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा,नगर अध्यक्ष शेख साजिद,गोपालकृष्ण यादव,रजी इमाम,सिकंदर मंडल,मुजफ्फर आलम रोहित, पासवान,प्रमोद झा,निरंजन ,राजीव गुप्ता,मो मन्नान,मो मुख्तार,हरिमोहन सिंह,प्रमोद झा सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे ।

Previous post दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार जख्मी।
Next post सात सड़कों का महापौर ने किया शिलान्यास एवं उद्घाटन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial