दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार जख्मी।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज थाना अंतर्गत केलाबाड़ी चौक ड्राम फैक्ट्री समीप कटिहार-हसनगंज मुख्य सड़क में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़न्त में दोनों बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर ग्रामीणों की मदद से जख्मी दोनों बाइक सवार को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही हसनगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जप्त करते हुए जांच पड़ताल में जुटी है। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नारियलबाड़ी गांव निवासी सुनील उरांव कटिहार से हसनगंज की ओर आ रहे थे और दूसरी तरफ से रंजीत महतो रामनगरबंसी गांव से कटिहार की ओर जा रहे थे कि अचानक केलाबाड़ी चौक ड्राम फैक्ट्री समीप दोनों बाइक सवार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है दोनों बाइक सवार को गंभीर चोटें आई है। मौके पर अपर थानाध्यक्ष भारती सागर सहित पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद रहे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
