सात सड़कों का महापौर ने किया शिलान्यास एवं उद्घाटन।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार नगर निगम कटिहार के विभिन्न वार्डों में 14वाॅं वित्त आयोग निधि मद से लगभग 1 करोड़ 28 लाख की राशि से विभिन्न सड़कों, नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं उद्घाटन महापौर उषा देवी अग्रवाल, सदर विधायक तारकेश्वर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान एवं स्थानीय निगम पार्षद गणों के साथ किया गया।समारोह में महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया की आज नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 29 एवं 30 में 7 सड़कों एवं नालो का निर्माण कार्य नगर निगम मद से किया जा रहा है।जो सड़क लगभग 1 करोड़ 28 लाख की राशि से यह सारी सड़कें जल्द ही बनकर नगर वासियों को सपूत की जाएगी।विधायक तारकिशोर प्रसाद ने बताया लगातार नगर निगम क्षेत्र में महापौर द्वारा सड़कों का निर्माण तीव गति से किया जा रहा है। जिसे शहरवासियों को आने वाले समय में सरक की समस्याओं से निजात मिलेगा वही विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बताया कि लगातार नगर भ्रमण कर क्षेत्र की विभिन्न सड़को को चिन्हित कर सड़क एवं नाला निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा बनाई जा रही है। जिससे लोगों को आने वाले समय में काफी सड़क की समस्याओं से निजात मिलेगा। वहीं उप महापौर मंजूर खान ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की जितनी भी जर्जर हालत वाली सड़क एवं नाला है सभी को जल्द ही नगर निगम द्वारा बनाकर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाएगा।कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, स्थानीय निगम पार्षद नितेश सिंह, अशद इकबाल, खगेश सिंह ,मनोज सरकार, प्रभाकर झा, विजय सिंह,एवं अन्य पार्षद गण एवं सैकड़ो कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
