November 14, 2026

प्रमंडलीय आयुक्त पहुंचे मनिहारी,गोगाबील झील का अवलोकन किया

Read Time:2 Minute, 6 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

पुर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार मंगलवार को दोपहर मनिहारी के उत्तरी काटाकोस स्थित गोगा झील पहुंचे जहां जन लक्ष्य द्वारा उपलब्ध नाव से गोगा झील का भ्रमण करते हुए अवलोकन किया।मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ एवं एसडीपीओ शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में चाक चौबंद विधि व्यवस्था दिखी।उपस्थित गोगा बिल कमीयुनिटी रिजर्व के अध्यक्ष अजीत कुमार प्रज्ञ एवं वन रक्षी सूताबुद्दीन से जानकारी लिया।झील का अवलोकन के पश्चात पत्रकारों से आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि जो भी विकास होगा उसकी गाइड लाइन होनी चाहिए। इस स्थल पर सैलानियों के विभिन्न अवसरों पर आवागमन की जानकारी मिली है। यहां का विकास इस तरह से करना होगा जिससे की यहां का प्राकृतिक सौंदर्य भी बरकार रहे और टूरिस्ट को सुविधा भी प्रदान किया जा सके । इन सारी विंदुओ पर विचार किया जाएगा और जो यहां के लिए बेहतर होगा वह किया जाएगा।इस मौक़े पर डीसीएल आर अशोक कुमार ,मनिहारी बीडीओ रणधीर कुमार, सीओ राजेश रंजन, पंचायती राज पदाधिकरी सोनू कुमार गुप्ता , थाना अध्यक्ष रामबिलास सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष रामजी यादव,उत्तरी कंटाकोश के पैक्स अध्यक्ष शिवजी यादव , गोगा झील कमीयुनिटी रिजर्व के सचिव राम सुरेश यादव सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे ।

Previous post डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाले सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन
Next post ड्राइवरों के हड़ताल से मनिहारी में भी आवागमन ठप
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial