डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाले सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन
मनोरंजन साहा (बारसोई)
बारसोई के रघुनाथपुर चौक पर विधायक कामरेड महबूब आलम ने मंगलवार की शाम को रघुनाथपुर चौक से इमादपुर हाट तक लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबी नवनिर्मित मरम्मत सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच संचालन राजद नगर अध्यक्ष मूनहसर हसनैन ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक महबूब आलम ने कहा कि बलरामपुर विधानसभा में विकास बहुत तेजी से हो रहा है उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से पूछ पूछ कर कार्य किया जा रहा है ताकि कोई भी कार्य शेष नहीं रहे। उन्होंने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया कि अगर उनके क्षेत्र में कोई कार्य शेष है तो इसकी जानकारी उन्हें दें तत्काल उस कार्य को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में सड़क, पुल, पुलिया, नाला आदि का निर्माण किया जा रहा है इसके साथ ही सामुदायिक भवन भी जरूरत के अनुसार जगह उपलब्ध होने पर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में कभी भी समझौता नहीं किया जाएगा। ज्ञात हो कि इस सड़क के निर्माण में 1 करोड़ 55 लख रुपए की लागत आई है तथा यह 5 वर्ष के लिए अनुरक्षण में है। अर्थात 5 वर्ष तक टूट जाने पर संवेदक द्वारा इसकी मरम्मत की जाएगी। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी ब्रज किशोर राम, कामरेड सोनू यादव, शिव कुमार यादव, अख्तर आलम, अरमान, बिनोद मंडल, मो०सुलतान, मो०सादिक, कालू , मो० माजीद , मो० मेराजुल, अब्दुर रहमान सहित अन्य एवं स्थानीय लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
