डंडखोरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण को लेकर मंत्री को सौंपा मांग पत्र
अशोक कुमार (डंडखोरा)
एक दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को जिले के डंडखोरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण को लेकर डंडखोरा प्रखंड विकास मंच की ओर से मांग पत्र दिया गया है. शहर के मिरचाईबाड़ी स्थित जिला अतिथि गृह में ग्रामीण विकास मंत्री को सौंप गये मांग पत्र में मंच की ओर से कहा गया है कि कटिहार जिला अंतर्गत डंडखोरा प्रखंड सह अंचल की स्थापना 30 सितंबर 1994 को हुई थी. लेकिन अब तक डंडखोरा प्रखंड सह अंचल भवन का अपना कोई कार्यालय भवन नहीं है. वर्तमान में डंडखोरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय ट्राइसेम भवन में संचालित होती है. जिससे अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ प्रखंड क्षेत्र की जनता को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. मांगपत्र के माध्यम से विभागीय मंत्री को यह भी जानकारी दी गयी है कि ग्रामीण विकास विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में 25 अगस्त 2020 को डंडखोरा प्रखंड सह अंचल भवन निर्माण के लिए 6.96 एकड़ जमीन अर्जित की गयी है. संबंधित जमीन रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है तथा नामांतरण (मोटेशन) प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है. लेकिन अब तक विभाग के स्तर से डंडखोरा प्रखंड सह भवन निर्माण की दिशा में कोई पहल नहीं हुई है. इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए कटिहार जिला अंतर्गत डंडखोरा प्रखंड सह अंचल भवन निर्माण कराने की दिशा में ठोस एवं सार्थक पहल की जाय. इस अवसर पर मंच के दीपक गुप्ता, राजेन सोरेन, जदयू के डंडखोरा के पूर्व अध्यक्ष रमेश मंडल, कदवा जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय दास, कदवा के जिला पार्षद आशा सुमन आदि कई प्रमुख लोग मौजूद थे.
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
