June 14, 2026

कटिहार डीटीओ मनिहारी घाट पहुंचे, एलसीटी के कागजातों की जांच की

Read Time:1 Minute, 12 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

गुरुवार को जिले के परिवहन पदाधिकारी बालमुकुंद प्रसाद दोपहर बाद मनिहारी गंगा तट पहुंचे।श्री प्रसाद ने साहिबगंज मनिहारी के बीच गंगा में नाव यातायात सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा परिवहन के इंतजार में खड़ी नई मालवाहक जहाज के कागजातों की जांच की। जांच के बाद उपस्थित एजेंसी के प्रबंधक, चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद मौके पर जुटे पत्थर व्यवसायियों ट्रक मालिकों को अपने वाहनों के कागजातों को दुरुस्त रखने,अंडरलोड, प्लास्टिक से ढककर व स्पीड नियंत्रण की हिदायत दी।इस अवसर पर मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, अंचलाधिकारी राजेश रंजन, मोटरयान निरीक्षक संजीव कुमार, समिति के प्रबंधक प्रताप रंजन मौजूद थे।

Previous post डंडखोरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण को लेकर मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Next post कटिहार डीटीओ मनिहारी घाट पहुंचे, एलसीटी के कागजातों की जांच की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial