June 24, 2026

कालीगंज में राजद का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

Read Time:3 Minute, 15 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड के कालीगंज के मैदान में राजद के जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।वहीं स्टेज पर पहुंचते ही बुके एवं फूल मालाओं से सांसद डा अहमद अशफाक करीम, राजद के प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल, मनिहारी नगर के मुख्य पार्षद राजेश कुमार, मेडिकल कॉलेज के स्क्यूटिव अहमद अलकरीमका फतेहनगर पंचायत के पूर्व मुखिया चंपई किश्कू सहित स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।अपने भाषण के दौरान राज्य सभा सांसद ने कालीगंज के मैदान में मौजूद हजारों लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश को गुमराह कर रही है और अब जनता भी उनकी झूठी वादों से वाकिफ हो चुकी है। कहा कि आने वाले 2024 के लोक सभा चुनाव में अपने मतों से इसका ज़बाब देना है । हमने कई बार सांसद काल के दौरान पूर्णियां में हाई कोर्ट एवं हवाई अड्डा के निर्माण की माग की है लेकिन केंद्र सरकार ने कोई सुनवाई की। इसलिए 2024 में हम जब इंडिया गठबंधन का पूर्ण रुप से सरकार बना लेंगे तो निश्चित रुप से यहां के स्थानीय मुद्दों सहित बाढ़ कटाव को हमेशा के लिए निजात दिलाते हुए पूर्णियां में हवाई अड्डा और हाई कोर्ट के बेंच का निर्माण करवाएंगे। कहा कि इस इलाके के किसानो की हजारों एकड़ फसल बोने वाली जमीन हर वर्ष बाढ़ और कटाव की भेट चढ़ जाती है। लेकीन केंद्र सरकार इसे रोकने में सफल नहीं होती है। कहा कि कोशी सीमांचल क्षेत्र का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज खोल रखा है जिसमें 25 सौ लोगों को रोजगार दिया गया है । हमारी सरकार बनती है तो यहां फसल पर आधारित औधोगिक इंडस्ट्रीज लगाया जायेगा। जिससे किसानो के फसल का उचित मूल्य के साथ हजारों बेरोजगार युवकों को नौकरी मिलेगी।कहा की ओवेशी और भाजपा का भीतरी गठबंधन है। हमलोग अच्छा कार्य करते है तो हमारे यहां केंद्र सरकार छापेमारी करवाती है । लेकीन उनके यहां बड़ा कारोबार है लेकीन छापेमारी नहीं होती।आदिवासी समुदाय के साथ पूरी देश की जनता जाग चुकी है और जिसका मुंह तोड़ जवाब आपको 2024 के लोक सभा चुनाव में अपना बहुमत इंडिया गठबंधन को देकर केंद्र में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाना है ।

Previous post विधान पार्षद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
Next post मनिहारी साहिबगंज पुलिस द्वारा दियरा में संयुक्त अभियान चलाया गया, 5000 लीटर देशी शराब नष्ट किया गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial