June 6, 2026

मनिहारी साहिबगंज पुलिस द्वारा दियरा में संयुक्त अभियान चलाया गया, 5000 लीटर देशी शराब नष्ट किया गया

Read Time:1 Minute, 5 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार के निर्देश पर मनिहारी अनुमंडल के प्रशिक्षु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में मनिहारी पुलिस और साहिबगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने रामपुर दियरा में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया एवं एरिया डोमिनेशन किया गया। इस अभियान में 5000 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब का विनष्टीकरण भी किया गया। मौके से शराब तस्कर पहले फरार हो गए।इस अवसर पर मनिहारी के सर्किल इंस्पेक्टर आनंद कुमार, थानाध्यक्ष रामविलास सिंह, एस आई गौतम कुमार और साहिबगंज मुफस्सिल थाना के एस आई ब्रजेश कुमार दलबल के साथ अभियान में जुटे रहे।

Previous post कालीगंज में राजद का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Next post सद्भावना क्रिकेट क्लब राजवाड़ा की अगुवाई में पंद्रह दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial