राष्ट्रीय लोक जनता दल की हुई बैठक
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार राष्ट्रीय लोक जनता दल की बैठक आनंद भवन, कटिहार में पार्टी के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कटिहार जिला के विशेष प्रभारी युवा लोक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल मौजूद थे।बैठक में मुख्य रूप से पार्टी द्वारा आयोजित 23 जनवरी 24 को राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल,पटना में होने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु विचार- विमर्श किया गया।जिला प्रभारी श्री हिमांशु पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी पिछड़ा, अतिपिछरा के नेता थे हम सब एक जुट होकर पटना चल कर जयंती समारोह में भाग ले और 24 में होने वाले लोकसभा में एन डी ए गठबंधन को जीतने का संकल्प लें।जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने कहा जयंती समारोह में कटिहार जिला से लगभग 500 सौ की संख्या में चार पहिया वाहन और रेल गाड़ी से उक्त कार्यक्रम में भाग लेने का आश्वासन दिया।तथा सभी कार्यकर्ताओं से बूथ कमिटी जल्द से जल्द बनाने का आग्रह किया।बैठक में प्रदेश युवा उपाध्यक्ष संतोष मेहता,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,जिला महासचिव दयानंद कुशवाहा,उदय सिंह,विजय पासवान,महिला जिला अध्यक्ष ज्योति महासेठ,व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शंकर गुप्ता, आई टी सेल जिला अध्यक्ष नागमनी राजा,छात्र जिला अध्यक्ष सूरज साह,कुणाल सिंह,राहुल सिन्हा,प्रेम प्रकाश मंडल,भीम बैस्फोर,मनोज कुशवाहा सहित दर्जनों रालोजद के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
