June 6, 2026

40 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के कोआर्डिनेटर नियुक्त

Read Time:3 Minute, 6 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी संजीदा हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी 543 लोकसभा क्षेत्र के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर दिया है। जिसके तहत बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के कोआर्डिनेटर नियुक्त कर दिये गये है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के सी वेणुगोपाल ने अधिसूचना जारी करते हुए सबों की नियुक्ति की है। इसी के तहत कटिहार जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रेम राय को सुपौल लोकसभा क्षेत्र का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इसको लेकर जिला कांग्रेस में खुशी की लहर देखी जा रही है। निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रेम राय का बिते 8 साल का कार्यकाल काफी शानदार रहा है। इनके कार्यकाल में पार्टी ने तीन विधायक दिए वहीं वर्तमान में पार्टी के दो विधायक हैं। वहीं बीते लोकसभा चुनाव में पूरे बिहार में और कटिहार से लोकसभा चुनाव लड़े प्रत्याशी तारीक अनवर के राजनीतिक कल में सबसे अधिक मत प्राप्त हुये थे। प्रेम राय के सुपौल लोकसभा क्षेत्र का कोआर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश और खासकर अपने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सांसद डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह को बधाई दिया।इनके मनोनयन पर बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता पूर्व विधायक पूनम पासवान, राकेश यादव, माधव पांडे, सिमरनजीत सिंह, मुख्तार आलम, सौरभ कुमार, मसरूर आलम, नितिन सिंहा, अशफाक आलम,राजीव कुमार,संजय कुमार सुमन, अमरजीत यादव, मोहम्मद साजिद,मोहम्मद असलम, मोहम्मद नौशाद आलम, मोहम्मद शहरयार, बास्की यादव, अनित सिंहा, मोहम्मद कमरुल हक सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसियों ने बधाई दिया।

Previous post महापौर व विधान पार्षद ने शौक संवेदना की प्रकट
Next post राष्ट्रीय लोक जनता दल की हुई बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial