प्रखंड प्रमुख पर पंसस ने अविश्वास को ले दिया प्रस्ताव
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के प्रखंड प्रमुख श्रवण साह पर 11 पंचायत समिती सदस्यों ने लिखित रूप से एक आवेदन देकर विभिन्न आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखण्ड प्रमुख के खिलाफ बीडीओ को आवेदन सौंपा। पंचायत समिति सदस्य अनिता देवी के नेतृत्व में पंसस सबाना खातून, मुनमुन देवी, संजय मण्डल, कुंदन पासवान, हरदेव मण्डल, शेख इन्तजार, मुन्नी देवी, गुलशन खातून, रेहाना खातून, मुन्ना रजक ने दीए गए आवेदन में प्रखंड प्रमुख श्रवण साह पर यह आरोप लगाया है कि प्रमुख अपने शक्ति, कार्य एवं अधिकार का पालन करने में असफल रहे है । नियमानुसार प्रत्येक 02 माह के अंतराल में होने वाले पंसस की बैठक बुलाने में असफल रहे है । कहा कि पंचायत समिति सदस्यों को प्रमुख द्वारा उचित सम्मान नहीं दिया जाता है। पंसस के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य में एक रुपता नहीं किया जाता। स्थाई समितियों की बैठक स-समय नही बुलाया गया एवं पंचायत समिति के अधीन विभागों के कार्य निष्पादन, नियंत्रण एवं प्रवेक्षण में प्रखंड प्रमुख विफल रहे। इस सम्बन्ध में मनिहारी बीडीओ रणधीर कुमार ने कहा कि आज पंचायत समिति अनिता देवी सहित 11 पंचायत समिति ने प्रखंड प्रमुख श्रवण साह पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक कराने का एक आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है और आवदेन की तामिला कार्यलय से प्रखंड प्रमुख श्रवण साह को कराया जायेगा।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
