प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ को दिया आवेदन।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड प्रमुख नीलू देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए पंचायत समिति सदस्यों ने बुधवार को बीडीओ रितेश कुमार को एक लिखित अविश्वास पत्र दिया है। मौके पर बीडीओ रितेश कुमार ने बताया की प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास का आवेदन मिला है, इसकी सूचना प्रखण्ड प्रमुख को देते हुए आगे की नियमानुसार प्रक्रिया की जाएगी। साथ ही लिखित सूचना जिला संबंधित पदाधिकारी देकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी। ज्ञात हो कि पंचायत समिति सदस्य शत्रुघ्न मंडल व अरजलाल सोरेन ने प्रखंड प्रमुख पर स-समय पंचायत समिति की बैठक नहीं किया जाना, पंचायत समिति सदस्य के साथ भेदभाव करना एवं मान सम्मान का ख्याल नहीं रखना, पंचायत समिति को प्राप्त निधि का स-समय विकास मद में खर्च नहीं किया जाना, पंचायत समिति को प्राप्त निधि का समान रूप से विभाजन नहीं किया जाना आदि निम्नांकित आरोप के आलोक में लिखित अविश्वास पत्र बीडीओ को देकर अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हेतु विशेष बैठक करने की तिथि निर्धारित करने का अनुरोध किया है। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्यगण मौजूद रहे
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
