प्रखंड प्रमुख पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हुआ शुभम कुमार बने रहेंगे प्रखंड प्रमुख।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
डडंखोरा प्रखंड प्रमुख शुभम कुमार के विरुद्ध लाये गये गये अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। सुबह से ही प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखंड मुख्यालय में सर गर्मी तेज थी तो वही पुलिस प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। ।प्रखंड कार्यालय में उपप्रमुख बसंत कुमार चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अविश्वास प्रस्ताव के बिंदुओं पर चर्चा की गई। तीन पंचायत समिति सदस्यों द्वारा चार बिंदुओं को लेकर प्रमुख प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आवेदन किया था । कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने बिंदुवार प्रस्ताव का चर्चा किया गया। तीन सदस्यों से प्राप्त अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन के आलोक में माननीय प्रमुख द्वारा निर्धारित तिथि और समय पर आहुत बैठक में चार सदस्य उपस्थित हुए।लेकिन जिन्होंने अविश्वास प्रस्ताव लाया और जिन्होंने बैठक बुलाई,वे सभी लोग बैठक से अनुपस्थित रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि आठ पंचायत समिति सदस्य हैं।अविश्वास पारित होने के लिए कोरम के अनुसार पांच सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य थी लेकिन चार सदस्य ही उपस्थित हुए जिस कारण प्रखंड प्रमुख पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। सदन द्वारा अविश्वास प्रस्ताव खारिज किया गया। पंचायत समिति सदस्य सूरज कुमार साह,हवा देवी, भयो बेसरा उपस्थित थे।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
