November 7, 2026

प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विशेष बैठक 19 को चहल पहल हुई तेज ।

Read Time:2 Minute, 18 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी को पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आवेदन सौंपा है, जिसको लेकर प्रखंड की राजनीति सर गर्मी तेज हो गई है। आगामी 19 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विशेष बैठक बुलाई गई है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार ने बताया कि 10 जनवरी को अरजलाल सोरेन व शत्रुघ्न मंडल दो पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध कई आरोप लगाते हुए विश्वास प्रस्ताव को लेकर लिखित आवेदन सौंपा है। जिसकी एक प्रति प्रखंड प्रमुख को दी गई है। बीडीओ ने बताया कि 11 जनवरी को प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने पंचायत समिति सदस्य बलुआ क्षेत्र संख्या 06 एवं पंचायत समिति ढेरुआ क्षेत्र संख्या 02 के द्वारा लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 19 जनवरी को विशेष बैठक आहूत करने को लेकर आवेदन सौंपा है। साथ ही बीडीओ ने बताया कि प्रखंड प्रमुख के दिए आवेदन के आधार पर 19 जनवरी को विशेष बैठक आहूत की जाएगी। जिसमें पंचायत समिति की विशेष बैठक में सदस्यों द्वारा लगाए गए प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव पर बिंदुवार चर्चा होगी। साथ ही नियमाकूल प्रक्रिया तहत बैठक के बाद ही पता चल पाएगा कि प्रमुख की कुर्सी जाएगी या सलामत रहेगी। मौके पर प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पूरे प्रखंड की राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी मौजूद रहीं।

Previous post प्रखंड प्रमुख पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हुआ शुभम कुमार बने रहेंगे प्रखंड प्रमुख।
Next post बड़ी धूमधाम से मनाया गया महासोहराय पर्व
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial