September 22, 2026

बढ़ी कनकनी ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त, आम जन जीवन के साथ पशु पक्षी तक ठिठुर गए

Read Time:2 Minute, 21 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में भीषण ठंड का कहर जारी है। न घर में चैन है न गर्म कपड़ों से सुकून। कड़ाके की ठंड से आमजन सहित जानमाल का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रजाई तक पछुआ की कनकनी पहुंच रही है। ठंड ने इस बार पिछले साल के अधिकतम तापमान को पीछे छोड़ दिया है। ठंड का सितम जारी है। शीतलहर के चलने से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले कई दिनों से भगवान सूर्यदेव के दर्शन दोपहर के वक्त तक होता था। लेकिन रविवार को हर रोज के तुलना में अधिक ठंड वाला दिन रहा है। और सूर्यदेव का भी दर्शन नहीं होने से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। गर्म व ऊनी कपड़ों की दुकानों पर ही खरीदार नजर आए। भीषण ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले कई दिन से शीतलहर के साथ कोहरा छाया हुआ है। हर दिन का तापमान रोजाना गिर रहा है। शीतलहर के चलते ग्रामीण व मुख्य सड़कों पर आवागमन भी कम रहा। जरूरी कार्यों से ही लोग बाहर निकल रहे हैं। गौरतलब हो कि जैसे ही शाम होता है कोहरे का असर शुरू हो जाता है। ठंड से पशु पक्षी तक ठिठुर गए हैं। सुबह से ही मौसम ठंडा रहता है। ठंड को देखते हुए विभाग द्वारा लगातार सावधानी बरतने की बात कही जा रही है। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अलाव की व्यवस्था की गई है। ताकि आम आवाम इस भीषण ठंड से बच सकेंगे। इसको लेकर सीओ उदय प्रसाद ने कहा कि तीन जगह पर फिलहाल अलाव की व्यवस्था की गई है। और तीन जगह पर अलाव की व्यवस्था किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के मांग के अनुसार अलाव जलने की व्यवस्था किया जा रहा है।

Previous post ठंड की ठिठुरन से जन जीवन प्रभावित, स्कूल 16 जनवरी तक बंद
Next post निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial