September 22, 2026

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन ।

Read Time:1 Minute, 18 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत ढेरुआ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कजरी प्रांगण में महर्षि मेंही होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल कटिहार की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में बुजुर्ग और बच्चों समेत हर वर्ग के लोगों की उपचार सहित रहन-सहन व खानपान के तौर तरीके की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बताया गया कि गांव में चेचक नामक रोग से बचाव हेतु दवाई प्रदान किया गया। शीतलहरी ठंड से बचने गर्म पानी, ताजा भोजन खाने आदि की भी बात कही गई। इस शिविर में ग्रामीणों एवं बच्चों को मुफ्त दवाई देने के साथ सलाह दिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक फेकन कुमार रजक, सहायक शिक्षक के सहयोग डॉ अभिनव कुमार, डॉ निलंजन, डॉ विशाल बोसाक का अहम योगदान रहा।

Previous post बढ़ी कनकनी ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त, आम जन जीवन के साथ पशु पक्षी तक ठिठुर गए
Next post ट्रक बाईक की टक्कर से एक की मौत ,दूसरा गंभीर रूप से घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial