September 22, 2026

मनिहारी के अंबेडकर चौक पर ईवीएम मशीन का डेमो

Read Time:56 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सजगता दिखा रही है। जिसके तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर 67 मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए ईवीएम प्रदर्शन वाहन से मनिहारी के विभिन्न चौक चौराहों पर ईवीएम मशीन पर मतदान का डेमो दिखाया गया।प्रशिक्षक रंजीत ठाकुर ने अनेक लोगों को मतदान का प्रशिक्षण दिया और मतदाताओं के मतों की पुष्टि करवाया। इस अवसर पर शिक्षक पप्पू पासवान और संतोष पासवान मौजूद थे।

Previous post कोहरे के कारण बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त
Next post स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर परिसर की सफाई किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial