September 20, 2026

कोहरे के कारण बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त

Read Time:1 Minute, 24 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मंगलवार की देर रात घने कोहरे से बाइक द्वारा सफर कर रहे फतेहपुर पंचायत के महुवर ग्राम निवासी २८ वर्षीय राहुल कुमार नवाबगंज कब्रिस्तान के समीप स्टेट हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो कर सड़क पर अचेत अवस्था में गिरा रहा।पास से घर लौट रहे स्थानीय पत्रकार मो जैद व मो ताजीम की नजर पड़ी और ततछन ही दोनों ने स्थानीय सोना कुमार और निरंजन कुमार के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल लाया जहां चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया।बाद में घायल राहुल के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाते मनिहारी पुलिस भी अस्पताल पहूंच कर घायल राहुल का हाल जाना।बता दें कि बढ़ती ठंड व घने कोहरे में अपने वाहनों को नियंत्रित कर चलने की जरूरत है और बहुत जरूरी हो तभी बाइक से देर रात यात्रा करें।साथ ही अपने वाहनों में रिफलेक्ट स्टीकर लगाकर व हेलमेट पहनकर सुरक्षित यात्रा करें।

Previous post शिक्षा संबंधी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
Next post मनिहारी के अंबेडकर चौक पर ईवीएम मशीन का डेमो
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial