ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की गेट मीटिंग आयोजित
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के केंद्रीय कमेटी के आवाहन पर कटिहार रेल मंडल स्थित कमेटी के द्वारा रनिंग स्टाफ के ज्वलंत मुद्दों को लेकर गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक स्थित रेल परिसर में एक विशाल गेट मीटिंग आयोजित हुई।आयोजित गेट मीटिंग की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय घोष के द्वारा की गई। जिसमे ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के कटिहार मंडल कमेटी के द्वारा रनिंग स्टाफ के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर जैसे पुरानी पेंशन लागू करना, रनिंग स्टाफ के ड्यूटी अवर 8 घंटे सुनिश्चित करना, ड्यूटी आवर का रोस्टर इंसेंटिव घोषित करना,46 घंटे का आवश्यक विश्राम दिलवाना, दो रात्रि ड्यूटी से ज्यादा रात्रि ड्यूटी नहीं करवाना, 36 घंटे के अंदर मुख्यालय वापसी सुनिश्चित करवाना, रनिंग रूम में पर्याप्त सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ, रेलवे के निजीकरण के विरोध करने, सी सी वी आर एस के खिलाफ व लोको मोटिव में ही एफएसडी टूल किट फिक्स करवाने आदि मुख्य मांगे शामिल है।मौके पर जोनल सचिव प्रेम बंधु सिंह मंडल सचिव अयोध्या पाल , कार्यकारिणी अध्यक्ष रामविलास यादव , शाखा सचिव राकेश कुमार , शाखा अध्यक्ष राजेश कुमार ,कार्यकारी अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, शाखा सचिव एनजेपी राम किशोर प्रसाद सिंह , संजीव कुमार मिश्रा ,पंकज कुमार ,अवधेश कुमार राय, आर एन प्रजापति ,मिथिलेश कुमार, मुकेश सिंह ,मुकेश ठाकुर , पवन कुमार, रवि कुमार , एसएस ठाकुर के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में रनिंग स्टाफ शामिल हुए। वही गेट मीटिंग के उपरांत सभी लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से डीआरएम सुरेंद्र कुमार को एक मांग पत्र भी सोपा गया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
