कांग्रेस के न्याय यात्रा में कटिहार के कांग्रेसियों को भी अहम जिम्मेवारी मिली
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी के मणिपुर से महाराष्ट्र तक भाया बिहार भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस की ओर से 25 तरह की कमेटी बनाई गई है। कई कमिटीयों में कटिहार के कांग्रेस नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी मिली है। बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता कदवा विधायक शकील अहमद खान, प्लानिंग कमेटी के अध्यक्ष कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम,कोढ़ा की निवर्तमान विधायक सह प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता पूनम पासवान, मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह को मोवलाईजेशन कमिटी का उपाध्यक्ष, प्लानिंग कमीटी में डीसी अध्यक्ष सुनील यादव, पब्लिक मीटिंग कमेटी के उपाध्यक्ष संयोगिता सिंह और सिक्योरिटी कमेटी के सदस्य संजय कुमार सिंह को बनाया गया है। वहीं कटिहार जिला कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुपौल के कोऑर्डिनेटर प्रेम राय को रूट कमेटी का सदस्य बनाया गया है जिसके अध्यक्ष किशनगंज विधायक इजहारूल हुसैन है। इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कैंपिंग कमेटी के भी सदस्य प्रेम राय बनाये गए हैं। जिसके अध्यक्ष किशनगंज सांसद मोहम्मद डाॅ जावेद हैं। प्रेम राय को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में दोहरी जिम्मेवारी मिली है।नेताद्वय ने अपने मनोनयन पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश को दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया किया है। अपने नेताओं के मनोनयन पर कटिहार के कांग्रेसियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। नेताओं के मनोनयन पर गोपाल सोनी, राकेश यादव, माधव पांडेय ,पंकज यादव, मशरुर आलम, सिमरनजीत सिंह, मुख्तार आलम, सौरभ कुमार, नितिन सिन्हा, अशफाक आलम, राजीव कुमार, संजय कुमार, सुमन, अमरजीत यादव, मोहम्मद साजिद, अब्दुल कलाम आजाद, मोहम्मद असलम, मोहम्मद नौशाद आलम, मोहम्मद शहरयार, बास्की यादव, अनित सिंहा, मोहम्मद कमरुल हक सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसियों ने बधाई दिया।
