शिक्षा जन संवाद कार्यक्रम मैं हुई योजनाओं की चर्चा।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सौरिया में शिक्षा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दीपशिखा ने किया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम योजना एवं लेखा अधिकारी सीमा कुमारी, मुखिया निरंजन मंडल, शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद थे। बीपीआरओ ने शिक्षा संवाद कार्यक्रम में आए हुए छात्र छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया कि सरकार की ओर से छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री बालिका एवं बालक साइकिल योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर विस्तार पूर्वक से बताया गया। उन्होंने अभिभावक से अपील करते हुए कहा कि आप अपने बच्चों को स्कूल शत प्रतिशत भेजे। जिससे सरकार के द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके । मौके पर प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिन्हा, दुलाल राय, विनीता कुमारी, मुन्नी कुमारी, सुजीत कुमारी, गोपाल राय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
