September 15, 2026

शिक्षा जन संवाद कार्यक्रम मैं हुई योजनाओं की चर्चा।

Read Time:1 Minute, 51 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

डंडखोरा प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सौरिया में शिक्षा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दीपशिखा ने किया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम योजना एवं लेखा अधिकारी सीमा कुमारी, मुखिया निरंजन मंडल, शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद थे। बीपीआरओ ने शिक्षा संवाद कार्यक्रम में आए हुए छात्र छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया कि सरकार की ओर से छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री बालिका एवं बालक साइकिल योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर विस्तार पूर्वक से बताया गया। उन्होंने अभिभावक से अपील करते हुए कहा कि आप अपने बच्चों को स्कूल शत प्रतिशत भेजे। जिससे  सरकार के द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके । मौके पर प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिन्हा, दुलाल राय, विनीता कुमारी, मुन्नी कुमारी, सुजीत कुमारी, गोपाल राय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक मौजूद थे।

Previous post विभिन्न कांडों में जब्त 127 लीटर शराब को किया नष्ट ।
Next post जनता दरबार मे पहुँचे तीन मामलों में एक का हुआ निष्पादन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial