November 6, 2026

रौतारा थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया

Read Time:1 Minute, 45 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना प्रांगण में भूमि संबंधित मामलों के निपटारा हेतू जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर कुल पांच मामलों में एक मामलों पर सुनवाई की गई। साथ ही आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मो दिलशाद खान व प्रभारी अंचल निरीक्षक मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। जिसको लेकर प्रभारी अंचल निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि भूमि विवाद मामलों के निपटारा हेतु रौतारा थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया है। बताया जनता दरबार में आए मामलों की इंट्री कर सुनवाई की पहल शुरू की गई, जिसमें भूमि मापी, बंटवारा, दखल कब्जा, सिमांकन आदि मामलों को लेकर आवेदन आए हुए हैं। मौके पर वादी व प्रतिवादी की मौजूदगी में क्षेत्रों से आए मामलों का निष्पादन किया गया। साथ ही शेष बचे मामलों की सुनवाई को लेकर अगली तारीख निर्धारित की गई। बताया थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर भूमि विवाद मामलों के निपटारे हेतु थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार सहित फरियादीगण आदि मौजूद रहे।

Previous post विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, लोगों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ।
Next post प्रखंड रसोईया संघ ने धरना देते हुए मांग पत्र सौंपा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial