विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, लोगों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के कालसर व बलुआ पंचायत सरकार भवन प्रांगण में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से आमजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कालसर पंचायत में मुखिया सागर यादव व बलुआ पंचायत में मुखिया कंदलाल मुर्मू ने किया। साथ ही कार्यक्रम का संचालन सुजीत कुमार ने किया।कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छोटे से छोटे तबके के ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दिखाई गई। साथ ही कार्यक्रम शिविर में एक फ्री मेडिकल कैंप एवं उज्ज्वला योजना तहत जानकारी प्रदान हेतू स्टाल लगाए गए थे।फ्री मेडिकल कैंप में कई तरह की बीमारियों के लिए मुफ्त दवाइयां मरीज को दी गई। मौके पर कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की अगुवाई में पंचायत के मुखिया को अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया। जो पंचायत को ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम पंचायत बनने की उपलब्धि पर उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, बीडीओ रितेश कुमार, बीपीआरओ स्नेह नंदनी, मुखिया में सागर यादव, कंदलाल मुर्मू, पंचायत सचिव प्रदीप चौहान, आशुतोष कुमार, पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, गौतम कुमार सहित सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
