जगरनाथपुर पंचायत में ग्राम सभा का हुआ आयोजन।
तनवीर आलम (हसनगंज)
ग्राम पंचायत विकास योजना अंतर्गत शुक्रवार को जगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में मुखिया रीना देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम सभा में पंचायत के चौमुखी विकास व योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में पंचायत के सभी वार्ड सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण आदि उपस्थित हुए। इस दौरान विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए योजना को धरातल पर लाने को लेकर विभिन्न योजनाओं को रजिस्टर पंजी पर पारित किया गया। साथ ही पूर्व ग्राम सभा में लिए गए योजनाओं को भी पारित किया गया। बताया हर हाल में पंचायत का विकास हो इस पर कार्य करने की जरूरत है। मौके पर सड़क, बिजली, पानी सहित सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले इस पर प्रमुखता से विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर लेखापाल अभिषेक कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, बतिया देवी, मो रईस, मो अनारुल, रंजीत उरांव, सुरेश उरांव, दिलिप उरांव आदि मौजूद रहे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
