75वां गणतंत्र दिवस पर सम्मान पूर्वक दी गई तिरंगे को सलामी
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड में 75वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय महापर्व के रूप में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय सहित विद्यालयों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। साथ ही वीर शहीदों को याद कर उनके नारे लगाए गए। मौके पर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष अनीश कुमार, रौतारा थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष मो दिलशाद खान, प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन जगरनाथपुर में मुखिया रीणा देवी, बलुआ पंचायत सरकार भवन में मुखिया कन्दलाल मुर्मू, कालसर पंचायत भवन में मुखिया सागर यादव व रामपुर पंचायत भवन में मुखिया रानी देवी, ढेरुआ पंचायत भवन में मुखिया रुस्तम अली सहित आर्दश मध्य विद्यालय हसनगंज में प्रधानाध्यापक अब्दुल करीम ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। मौके पर गीत संगीत सहित झांकी व रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे नारे लगाते स्कूली बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। साथ ही सरकारी व गैर सरकारी सहित विद्यालयों में बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर वीर शहीदों को याद किया। इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों में भी झंडोत्तोलन कर लोगों ने 75वां गणतंत्र दिवस का जशन बड़े धूमधाम के साथ मनाया। झंडा तोलन समारोह में बीडीओ रितेश कुमार सहित प्रखंड कर्मी, गणमान्य लोग रहे। वही गणतंत्र दिवस के मौके पर इंटेलिजेंट कोचिंग सेंटर ढेरुआ खरबन्ना के संचालक के द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ किया गया जिसमें जिला परिषद प्रतिनिधि अमरनाथ यादव, मदरसा दारुल होदा हेड मौलवी मो मकसूद, मो नूर आलम, वार्ड सदस्य अब्दुल बारीक, पैक्स अध्यक्ष मो मखदूम, मो मोहसिन आदि के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा डांस, गीत संगीत की प्रस्तुति किया गया।
