August 27, 2026

भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताक़त झोंकी

Read Time:1 Minute, 24 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिला के चेतहरिया पीर से लेकर लाभा तक लगातार कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि उनके साथ जनसंपर्क मे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश राठौर , तौकीर आलम, आफताब, कंचन दास, सऊद आलम, आदि नेतागण पूरे जोशो खरोश के साथ कांग्रेस के जननायक पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के स्वागत के लिए लगे हुए है। श्री यादव ने विश्वास जताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का यह कार्यक्रम कटिहार जिले मे ऐतिहासिक रहेगा। उन्होंने कटिहार जिला कांग्रेस परिवार के सभी सदस्यों से अपील की कि इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए अपने अपने स्तर से जनसंपर्क स्थापित करे। आज पूर्व सांसद तारिक अनवर जी भी कटिहार आ गए और वो भी जनसंपर्क अभियान मे शामिल हो गए है।

Previous post मंडल रेल कटिहार ने गणतंत्र दिवस समारोह काफी धूमधाम से मनाया
Next post भाजपा ने गांव चले अभियान एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का किया आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial