November 6, 2026

भाजपा ने गांव चले अभियान एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का किया आयोजित

Read Time:3 Minute, 13 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी कटिहार जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय के अध्यक्षता में गांव चले अभियान एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम की कार्यशाला आयोजित की गई। कर साल का मुख्य उद्देश्य सभी नेताओं जिला के पदाधिकारी को शक्ति केंद्र एवं बुथ पर प्रवास करने को करना। पार्टी का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं को एवं संगठनात्मक कार्यों को प्रवास के माध्यम से बूथ स्तर पर प्रवास कर मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी और उसके लाभ के बारे में जन-जन तक बताने का काम करना है। इसी माध्यम से नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम को महिलाओं के बीच प्रवास करके जीविका दीदियों के बीच जाकर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ को महिला समूह के बीच जाकर बताने का काम किया जाएगा और ऐसी कई योजना हो जिससे महिलाएं लाभान्वित हुई है उसके बारे में बताने का कार्य किया जाना है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनोज राय ने उपस्थित जिला के पदाधिकारी विधानसभा प्रभारी विधानसभा संयोजक मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष एवं मंच मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्रियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि यह दोनों कार्यक्रम सरकार की योजनाओं को बताने का एवं प्रवास के माध्यम से अभी तक की जितने भी कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा आयोजित की गई है उसे कार्यकर्ताओं के बीच सीधा संवाद कर बताने का काम किया जाएगा।कासल में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, जिला प्रभारी सुरेश सुराणा, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे वीरेंद्र यादव सौरभ कुमार मालाकार लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह सह संयोजक गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष व गांव चलो अभियान के जिला सहसंयोजक प्रेम प्रकाश चौधरी , दिलीप वर्मा, मुकेश पासवान, रंजन झा, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, बब्बन झा श्वेता राय ,नेहा किरण, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के सभी विधानसभा प्रभारी विधानसभा संयोजक मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Previous post भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताक़त झोंकी
Next post स्काउट गाइड छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial