राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कटिहार में जनसंपर्क अभियान तेज
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कटिहार आगमन और पूर्णिया रंगभूमि मैदान में होने वाले जनसभा को लेकर पूर्व विधायक पूनम पासवान और पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम राय ने कोढा में होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने खेरिया, उत्तरी सिमरिया, दक्षिणी सिमरिया, बिनोदपुर, संदलपुर, डिघडी, मूसापुर में जनसंपर्क कर 30 जनवरी को पूर्णिया रंगभूमि मैदान में होने वाले जनसभा और 31 जनवरी को कोढा प्रखंड के कोलासी में होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन रहेगा और पूरा कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। कोढा प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत यादव ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि राहुल गांधी हमारे प्रखंड में आ रहे हैं और रात्रि विश्राम कर रहे हैं। इतने बड़े शख्सियत ट्रक में रहते हैं यह बहुत बड़ी बात है। लोगों को काफी नजदीक से उनको मिलने जुलने और देखने समझने का मौका मिलेगा। वही प्रखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि हमारे पूर्व विधायक पूनम पासवान जी के आग्रह को स्वीकार करते हुए राहुल गांधी कोढा आ रहे हैं। यह राहुल गांधी का कोढा के प्रति प्रेम दर्शाता हैं। निश्चित तौर पर सभी कार्यक्रम सफल ही नहीं ऐतिहासिक होगा। मौके पर रामकुमार मुर्मू, तल्लू टुडू, घनश्याम ऋषि, माधव पांडेय ,सौरभ चंद्रवंशी, मोहम्मद इमाम, मोहम्मद अकमल, कन्हैया पासवान, मोहम्मद अजीजुल, मोहम्मद मिनाज, इनामुल हक, मोहम्मद नजरुल हक, अक्षय लाल यादव, मोहम्मद अशफाक, लालमोहन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
