August 26, 2026

1996 बैच के छात्र छात्र-छात्राओं ने गुरू जनों को सम्मानित किया

Read Time:1 Minute, 30 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

नगर पंचायत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के 1996 बैच के छात्र-छात्राओं की टीम ने संस्कारिक परिचय देते हुए एवं सनातन संस्कृति की परंपरा को कायम रखते हुए सरस्वती शिशु मंदिर विधालय के गुरुजनों को एक निजी प्रशाल भवन में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया। शिक्षकगणों ने भी अट्ठाईस वर्ष पूर्व के अपने दिये उपदेशों को याद कर भाव विभोर हो गए।आयोजक राजेश सिंह और उनके सहयोगी साथीयों ने अपने गुरुजनों को सम्मानित कर धन्य हो गए। प्रधानाचार्य श्री सुशील यादव, सहदेव गुप्ता, अजय कुमार, अजय मिश्रा, सहित अन्य शिक्षकों को बुके, मोमेंटम व उपहार देकर छात्र-छात्राओं ने सम्मानित किया।इस अवसर पर शिष्या से शिक्षिका बनी रश्मि, राकेश,अमर, अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा, विकास झा,प्रो बिरेंद्र सिंह,मोहन सिंह,बिलटु झा, ओमप्रकाश पांडेय, सहित नगर के गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं भारी संख्या में मौजूद थे।

Previous post राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कटिहार में जनसंपर्क अभियान तेज
Next post भारतीय राजनीति का केन्द्र बिन्दु प्राचीन काल से बिहार रहा है : मंजय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial