September 20, 2026

एचकेएम क्रिकेट क्लब की अगुवाई में 12 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Read Time:3 Minute, 16 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के हथियादियरा गांव भासना पुल समीप खेल मैदान में एचकेएम क्रिकेट क्लब की अगुवाई में आयोजित बारह दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, राजद नेता में लाखो यादव, सगीर शेरसाह, थानाध्यक्ष दिलशाद खान, दिघरी मुखिया आशिफ इकबाल, सद्दाम हुसैन आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कांग्रेस नेता तौकीर आलम, लाखो यादव व सगीर शेरशाह ने कहा कि हाजी कलीमुद्दीन चौक क्रिकेट क्लब की अगुवाई में बारह दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। बताया खेल से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की अपील करते हुए कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कहा कि इस तरह के आयोजन होने से गांव में भाईचारे का अटूट बंधन बनता है। मौके पर खेल आयोजक के रूप में सद्दाम हुसैन, डॉक्टर रेजाउल हक, शकुर आलम, शान मोहम्मद, जावेद, तफाजुल, कमरुल, फिरोज, माबुद आलम, तारीक आदि ने कहा कि उद्घाटन मैच काढ़ागोला वर्सेस बिनोदपुर कटिहार के बीच शुरू हुआ है। जिसमें कटिहार बिनोदपुर की टीम ने टॉस जीत कर बैटिंग करने का आमंत्रण काढ़ागोला टीम को दिया। मौके पर काढ़ागोला की टीमों ने 15 ओवर खेलकर दस विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। साथ ही लक्ष्य का पिछा करने उतरी कटिहार बिनोदपुर की टीम ने 12 ओवर खेल कर मैच जीत लिया। मौके पर उद्घाटन मैच का मैन ऑफ द मैच माबुद आलम उर्फ पांडेया को दिया गया। इधर मैच को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन मैच को देखने के लिए मैदान में भारी संख्या में खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के हौसले को ऑफजाई के लिए हर विकेट लेने व चौका छक्का लगाने पर जमकर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर रौतारा थानाध्यक्ष मो दिलशाद खान, मो हजरत सहित सैकड़ों खेल प्रेमी व ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Previous post डीएम द्वारा गठित टीम ने प्रखंड में मेडिकल संस्थानों की जांच।
Next post विधायक निशा सिंह ने दो विद्यालय चाहर दिवारी व गेट निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial