डीएम द्वारा गठित टीम ने प्रखंड में मेडिकल संस्थानों की जांच।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित टीम ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न निबंधीत संचालित नैदानिक स्थापनाओं जैसे अस्पताल, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, क्लिनिक, एक्स-रे ,लैब मानक के अनुरूप चल रहे हैं कि नहीं इसकी जांच प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रमेश चंद्र ठाकुर ने किया ।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सभी प्रकार के नैदानिक संस्थाओं अस्पताल नर्सिंग होम पैथोलॉजी क्लिनिक एक्स-रे आदि का जांच किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित योग्यताओं के अनुसार व चिकित्सा पद्धति के अनुसार न्यूनतम योग्यताधारी चिकित्सक ,एलोपैथ के लिए एमबीबीएस, दंत चिकित्सक के लिए बीडीएस, आयुर्वेद के लिए बीएएमएस ,होम्योपैथी के लिए बीएचएमएस ,यूनानी के लिए बी यू एम एस की योग्यता होनी चाहिए तथा बिहार सरकार के द्वारा निबंधीत होना अनिवार्य अगर कोई संस्था अवैध रूप से संचालित है, इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सी बी सी मशीन जांच के क्रम में खराब पाया गया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीबीसी मशीन खराब थी से दुरुस्त करने की बात कही गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि मानक के अनुरूप नैदानिक संस्थाएं पाया गया। जिनका रिपोर्ट संयुक्त रूप से जिला पदाधिकारी को भेज दिया गया है।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
