सतत् जीविकापार्जन योजना के सहयोग से अंजू चला रही है जीविका समूह, कर रहें हैं सूप व टोकरी का व्यापार
मौहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के रोशना बाजार स्थित हरिजन टोला गांव निवासी अंजू देवी, अल्पना देवी, सावित्री देवी, सनिका देवी ने बताया कि पुर्वज से हरिजन परिवार के लोग बांस का सूप, टोकरी, डलियां बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे है और हम लोग भी उसी पूर्वजों के नक्शे कदम पर चलकर सूप टोकरी डलियां बनाकर अपना जीवन यापन बड़ी कठिनाइयों के साथ कर रही थी।इस दौरान एस जे वाई के एमआरपी लक्खी कुमारी यादव ने सरकार के द्वारा एक जीविका समूह योजना के बारे में गांव मोहल्ले में आकर लोगो को जागरूक कर रही थी। तभी हम लोगों ने उक्त समूह योजना के बारे में समझा और समझकर गांव के दर्जनों हरिजन परिवार एसजेवाई जीविका दीदी मधु समूह ग्रुप से जाकर जुड़ गए। वही अंजू देवी अल्पना देवी सावित्री देवी सनिका देवी ने बताया कि मिस्टी समूह( भी ओ) मधु भी ओ के द्वारा( 37000) हजार रुपया व्यापार चलाने को लेकर दिया गया था। उक्त पैसा से आज अपना समूह में शामिल जीविका दीदी ने सूप टोकरी डालियां बड़े जोर-शोर के साथ बनाकर एवं सनौली बाजार से कम दाम में खरीद कर गांव मौहल्ला स्थानीय बाजार सहित पड़ोसी राज्य के पश्चिम बंगाल में जाकर अधिक दाम में बेच कर अपना व्यापार धीरे धीरे बरहाकर पचास से साठ हजार तक पहुंचा दिया है। और उसी व्यापार के कमाई से पुरा समूह परिवार का भरण-पोषण खुशी खुशहाल बीत रहे हैं । अंजू ने बताई कि जीविकाओं से जुड़कर हुनरमंद बना और अपना स्वरोजगार करने के साथ साथ लोगों को भी जागरूक किया। इस मौके पर बीआरपी सोपन मंडल,सीसी मनोहर, जीविका से जुड़े सुभाष सुपर सहित दर्जनों जीविका दीदी मौजूद थे।
