May 26, 2026

विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार , स्कूटी जब्त

Read Time:1 Minute, 48 Second

मौहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के रोशना ओपी क्षेत्र अंतर्गत महानंदा चेक पोस्ट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान रोशना ओपी के पी एस आई गोपाल कुमार ने विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है ।शराब तस्कर के साथ से कुल 14 लीटर 250 एमएल विदेशी शराब बरामद किया गया है । साथ एक स्कूटी को भी जब्त किया है । पूछताछ के दौरान नया टोला तीनगछिया वार्ड संख्या 38 थाना नगर जिला कटिहार के अक्षय कुमार पिता चितरंजन प्रसाद साह के रूप में पहचान हुई है । उक्त तस्कर बंगाल से शराब लेकर स्कूटी में प्राणपुर के रास्ते कटिहार की ओर जा रहा था । इस संबंध में रोशना ओपीध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि विदेशों शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है । साथ एक स्कूटी को भी जब्त किया गया है । उन्होंने बताया कि आवश्यक करवाई के बाद तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया । उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में शराब तस्कर बक्शे नही जाएंगे । उन्होंने बताया कि शराब को लेकर लगातार बंगाल – बिहार सिमा क्षेत्र एवं एनएच 81 सड़क पर चेकिंग व छापामारी किया जा रहा है ।

Previous post राजद नेत्री को भाई ने मारकर जख्मी किया, कटिहार रेफर
Next post सतत् जीविकापार्जन योजना के सहयोग से अंजू चला रही है जीविका समूह, कर रहें हैं सूप व टोकरी का व्यापार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial