May 26, 2026

वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध जनों की लायंस क्लब ने की सहायता

Read Time:3 Minute, 39 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बुजुर्गों के लिए अपना घर बार त्यागना बढ़ता जा रहा है। उनका जीवनयापन बहुत कठिन होता जा रहा है। बसतौल स्थित आनंद मार्गी वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध जनों के खान पान की व्यवस्था करना उनकी देखभाल करना आनंद मार्गी संस्था के द्वारा किया जा रहा है।उनकी थोड़ी सहायता के उद्देश्य से लायंस क्लब कटिहार के बैनर तले पूर्व अध्यक्ष लायन जय प्रकाश गुप्ता एवं पूर्व कोषाध्यक्ष लायन बबिता गुप्ता के सौजन्य से खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन नरेश साह एवं सचिव लायन आलोक सिंहा ने कहा कि आज कई बुजुर्ग ऐसे है जिनके संतान होते हुए भी वो लाचार हैं और वृद्धाश्रम में रह रहे हैं जो कि शर्मनाक है। क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता के द्वारा बताया गया कि लायन जय प्रकाश गुप्ता के जन्मदिवस के मौके पर उनके सौजन्य से यह वितरण किया गया। पूर्व अध्यक्ष लायन चारुलता पटेल, अवंतिका परमार, संतोष गुप्ता, सुनील पोद्दार ने कहा कि लोग किसी खास मौके पर वृद्धाश्रम जाकर वृद्धजनों की सेवा करते है ताकि वे अपने आपको अकेला महसूस न करें। मौके पर उपस्थित कोषाध्यक्ष विनय परमार के साथ सदस्य लायन पुरुषोत्तम मोदी, अपर्णा जायसवाल, ज्योत्सना साह, राखी अग्रवाल, लक्ष्मी गुप्ता आदि ने कहा कि कोई चलने में असमर्थ है तो कोई अपाहिज सदृश बिस्तर को ही अपनी नियति मानकर जीवन निर्वाह कर रहा है। यदि वे उच्चवर्गीय हैं तो उनकी संतान ने नर्स, अटेंडेंट या बहुत सारे पैसों की व्यवस्था कर दी है, ताकि उन लोगों का जीवन भौतिक सुख-सुविधा से परिपूर्ण हो। लेकिन कई ऐसे हैं जो या तो आर्थिक स्थिति से कमजोर है या अपनी संतान से दुखी होकर वृद्धाश्रमों का सहारा लिए है। आलम ये है कि आज वृद्धाश्रम में भीड़ बढ़ती जा रही है। अगर उनके दुखड़े सुनने बैठ जाओ तो पता चलता है कि संतानें उनसे उनकी जमीनें, मकान, दुकानें अपने नाम लिखाकर उन्हें वहां छोड़ गई हैं। सदस्यगन ने संयुक्त रूप से बताया कि अब ये वृद्धाश्रम हमलोगों को एक परिवार जैसा लगता है। यही कारण है कि संस्था द्वारा समय समय पर बुजुर्गों की सेवा हेतु कार्य किये जाते रहे हैं। उन्होंने आश्रम के संचालक सदस्यों का आभार जताया जिनके वजह से बुजुर्गों का जीवन यापन सही ढंग से हो पाता है।इस मौके पर आनंद मार्गी संस्था के अध्यक्ष एस के भारती, सचिव अरविन्द कुमार, जवाहर सिंह के साथ कई सदस्यगण उपस्थित थे।

Previous post आरपीएफ सहायक कमांडेंट नम आंखों से दिया विदाई ।
Next post आनन्द मार्ग प्रचारक संघ की आयोजित त्रिदिवसीय सेमिनार सह योग साधना शिविर दर्शन की आवश्यकता इस भारत को ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण धरती को है : सांसद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial