बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से 16 वर्षीय युवक बिनोद किस्कू की मौत हो गई। वार्ड संख्या छह के वार्ड सदस्य ने बताया कि बिनोद अहले सुबह पशुओं के लिए चारा लाने निकला था। इसी दौरान वह बाढ़ के गहरे पानी में डूब गया। मृतक कटहल टोला, पोस्ट सरकंडा, ईशिपुर बाराहाट, पियालापुर पीरपैंती, भागलपुर का रहने वाला था। वह कुछ दिन पहले ही अपने ससुराल सोवा बंगरी आया था। उसके ससुर का नाम दुबरयी मुर्मू बताया गया है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची मनिहारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
More Stories
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
शोक के साये में निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, नम आंखों से दी गई बप्पा को विदाई
मो0 काजु (फलका) ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन रविवार को श्रद्धा, भावुकता और शोकपूर्ण...
