September 21, 2026

ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।

Read Time:2 Minute, 15 Second

हसन रजा (आबादपुर)

बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या के मामले में स्थानीय पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ अपनी कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद रविवार को बारसोई पुलिस की एक विशेष टीम ने फरार चल रहे सभी आरोपियों के घर पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई और उनके मुख्य द्वारों पर इश्तेहार (अदालती नोटिस) चस्पा किया।इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे बारसोई के पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि “कानून से ऊपर कोई नहीं है। मोहम्मद जियाउल हत्याकांड के नामजद फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यदि ये सभी आरोपी तय समय सीमा के भीतर अदालत या थाने में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो पुलिस अविलंब इनके घरों की कुर्की-जब्ती (संपत्ति जब्त करने) की कार्रवाई करेगी। पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।” पुलिस की इस सख्त और अचानक हुई कार्रवाई से पूरे इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।गौरतलब है कि जमीनी रंजिश में हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या के बाद पीड़ित परिवार के आवेदन पर बारसोई थाने में कांड संख्या 120/26 दर्ज की गई थी, जिसमें कुल 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

Previous post गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
Next post बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial