September 20, 2026

हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम

Read Time:54 Second

डेस्क (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने अपने वाहनों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों की साफ-सफाई कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि व तरक्की की कामना की। पूजा को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह का माहौल रहा। वाहन मालिकों और दुकानदारों ने अपने-अपने वाहनों व प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

Previous post बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
Next post ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial