September 21, 2026

पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।

Read Time:1 Minute, 12 Second

कोमल गुप्ता (कटिहार)

कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह में भाजपा एवं एनडीए गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि पहुंचे। सभी ने दिवंगत माताश्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

बताते चलें कि इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, भाजपा प्राणपुर विधायक निशा सिंह सहित एनडीए गठबंधन के कई नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

Previous post बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
Next post गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial