September 21, 2026

गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक

Read Time:1 Minute, 38 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के गरीब चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रविवार को मनिहारी में पार्टी कार्यकर्ताओं की तैयारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी एवं प्रदेश महासचिव सह सीमांचल प्रभारी देवेंद्र कुमार उपाध्याय मौजूद रहे।बैठक में जिला सचिव राकेश कुमार गया, पूर्व जिलाध्यक्ष कटिहार मो. रुस्तम, जिला उपाध्यक्ष अमृत, जिला सचिव नीरजन यादव, मेहन्द्र ऋषि, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार, जिला सचिव रामटहल ठाकुर, नगर अध्यक्ष कटिहार फैसल नवाज तथा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रचना सोनी सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर हम के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की और गरीब चौपाल को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Previous post पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
Next post ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial