September 21, 2026

बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 20 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित योजनाओं की प्रगति एवं कार्य की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंन कहा कि इन विकास योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधायक श्रीमती संगीता देवी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का विकास करना और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि विधायक हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में खड़ी रहती हैं और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

Previous post शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
Next post पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial