May 26, 2026

गांव चलो अभियान : एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Read Time:3 Minute, 57 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद के मिरचाईबाड़ी स्थित आवास पर आज शनिवार को भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान के तहत भाजपा कटिहार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय कुमार दास की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें अभियान की सफलता के लिए कार्यकताओं को प्रशिक्षित किया गया। आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि माननीय पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकताओं को इस अभियान की सफलता के लिए तत्पर रहना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के तहत गांव-गांव जाकर वहां के लाभार्थी एवं आमजनों से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से जमीनी स्तर पर काम करती आई है और आगे भी करेगी। मंडल अध्यक्ष अजय कुमार दास ने कहा कि गांव में जो भी प्रभावशाली व्यक्ति दस बीस वोट प्रभावित कर सकते हैं।उन्हें पार्टी से जोड़ना है। विपक्षी दलों से नाराज उनके जितने भी कार्यकर्ता, पूर्व जनप्रतिनिधि हैं उन्हें भी पार्टी में जोड़ना है। मुझे उम्मीद नही बल्कि पूरा भरोसा है की जिन्हे जो भी जिम्मेदारी दी गई है वे उन्हें निष्ठा पूर्वक पूरा करेंगे। उत्साह, कड़ी मेहनत और निष्ठा पूर्वक कार्य संपादित करना भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है। कार्यशाला में क्षेत्रीय सह प्रभारी नरेश साह ने अपने संबोधन में कहां की महिलाओं को जोड़ने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से लगातार संपर्क कर उन्हें पार्टी के कार्यक्रम मे सक्रिय करने के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं का भी समर्थनहासिल करना है।जिला महामंत्री वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पार्टी के सभी करणीय कार्य को जल्द पूरा करने के साथ ही सभी प्रवासी कार्यकर्ता को पूरी ईमानदारी से दिए गए गांव में प्रवास करना सुनिश्चित करें। जिला मंत्री व कटिहार विधान सभा संयोजक धर्मनाथ तिवारी ने सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायत स्तर पर चुनाव लड़े एवं हारे सभी जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़ना सुनिश्चित करना होगा। इस मौके पर गांव चलो अभियान के मन्डल संयोजक अरविंद वर्मा, सिकन्दर साह, अरविंद पोद्दार, गणेश मन्डल, भुबन मंडल, जितेंद्र शर्मा, मन्नू राम, रणजीत मंडल, सुजीत सिंह, मो० अमानत, अर्जुन सिंह, शिव प्रसाद सिंह, गोपाल गुप्ता, बिकास उरांव, भगवान मंडल, सकलदीप साह, राजेश हांसदा, अभिषेक चौहान, तुलसी साह, पवन रजक, प्रकाश कुमार, पवन सिंह, मोहन तुरी , सोनी देवी, उर्मिला देवी, अरुणा देवी एवं रेणु कुमारी उपस्थित थे।

Previous post फाइलेरिया से ग्रसित मरीज एमडीए कार्यक्रम में लोगों को दवा सेवन के लिए कर रहे हैं जागरूक
Next post मनिहारी से गुरनानी पदयात्रा 31वें दिन 755 किमी चलकर पहुंची जिला बस्ती
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial