मनिहारी से गुरनानी पदयात्रा 31वें दिन 755 किमी चलकर पहुंची जिला बस्ती
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
आदि सनातन शक्तिपीठ के तत्वाधान में तेरा तुझको अर्पण संगठन के सहयोग से राष्ट्रीय संयोजक राजेश गुरनानी के नेतृत्व में मनिहारी कटिहार से पवित्र गंगाजल लेकर निकली श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा पदयात्रा जो अब अपने अंतिम चरण पर है। 31वें दिन 755 किमी पैदल चलकर सातों सदस्य बस्ती जिले तक पहुंच चुके है। पदयात्रा के बीच गोरखपुर शहर में संत शिरोमणि श्री रवि साईं जी द्वारा पदयात्रियों का ढ़ोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया और जय माता दी आश्रम में गोरखपुर सिंधी समाज एवं श्री रवि साईं जी द्वारा पग एवं शाल पहना कर सभी सातों व सदस्यों का अभिनंदन किया गया। सबों ने एक स्वर में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया जिसमें प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण तथा उसके आरंभ कर्ता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देना है। इस अवसर पर संत शिरोमणि श्री रवि साईं जी ने कहा कि राजेश गुरनानी एक सच्चे साधक के रूप में प्रतिष्ठित हो चुके हैं। साथ ही श्री राम जानकी मंदिर के निर्माण में हमारी भी प्रमुख भूमिका रहेगी। सातों सदस्य महंत दिवाकर पांडेय, अधिवक्ता पिंटू चौधरी, कैलाश भगत, सोनेखाल, पवन यादव, लक्ष्मण शर्मा और वकील यादव ने कटिहार धार्मिक परिक्षेत्र में इतिहास रचा है। राष्ट्रीय संयोजक राजेश गुरनानी ने बताया कि अब तक के मार्ग में प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लगातार हमें प्राप्त हो रहा है चाहे माध्यम अलग-अलग रहा हो। गोरखपुर में स्वागत करने वालों में मुकेश हिरवानी, राजेश कृपलानी मुखी, विक्की आहुजा, सुरेश हिरवानी, कैलाश दौलतानी, शेखर, मनोज, अमित, लव एंड कुश आदि रहे। इसके बाद बस्ती जिले में भी सिन्धी समाज के सदस्यों ने भव्य अभिनंदन किया जिनमें विक्की सुरेश मौजूद थे।
