मनिहारी अधिवक्ता संघ में मना जश्न
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए प्रेम नाथ ओझा की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनिहारी बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों द्वारा एक दूसरे को अमीर गुलाल लगाकर और लड्डू खिलाकर मनाया गया। श्री ओझा इस पद पर निर्वाचित होने वाले दूसरे व्यक्ति घोषित किए गए हैं। मनिहारी अधिवक्ता संघ के महासचिव संजीव कुमार देव ने बताया की मतगणना प्रक्रिया पूरा होने के बाद श्री प्रेम नाथ ओझा से समय लेकर मनिहारी अधिवक्ता संघ द्वारा परिसर में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन जल्द ही किया जाएगा। इस चुनाव में अनुमंडल अधिवक्ता संघ के मतदान केंद्र पर शत प्रतिशत मतदान हुआ था। ऐसा माना जाता है कि श्री प्रेमनाथ ओझा के पक्ष में भारी मत दिए गए। इस जश्न में मुंशी संघ भी शामिल हुए।इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, महासचिव संजीव कुमार देव, कोषाध्यक्ष मुकुल कुमार साह, प्रद्युम्न ओझा, राम अवतार प्रसाद, मिस्टर मंसूर आलम, मुकेश यादव, शिव शंकर यादव, मोहम्मद अतहर, मोहम्मद जहांगीर, हफीजुद्दीन, अखिलेश चौरसिया, डॉलर महेश गुप्ता, जयप्रकाश झा, विष्णु पंडित, रंजीत यादवेन्दु, सुभाष चंद्र मालाकार, गणेश पंडित सहित अन्य अधिवक्ता एवं लिपि वर्ग मौजूद थे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
