सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी व पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने तीन बाॅक्स ब्रिज व एक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार प्रखंड के बड़ी मंझेली से गोविन्दपुर चौक भाया खोरवा पथ का 712.085 लाख की लागत राशि से निर्माण कार्य का व बड़ी मंझेली से गोविन्दपुर चौक भाया खोरवा पथ के चेन संख्या 3+885 में बाॅक्स ब्रीज 150.18 लाख, इसी पथ में चेन संख्या 4×520 में बाॅक्स ब्रिज 150.50 लाख व इसी पथ में चेन संख्या 5+152 में बाॅक्स ब्रिज 190.43399 लाख की लागत राशि से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी व पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने विधिवत फीता काट कर किया। मौके पर समारोह आयोजित कर शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी व पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि बड़ी मंझेली से गोविन्दपुर चौक भाया खोरवा पथ व इसी पथ में तीन बाॅक्स ब्रीज निर्माण कार्य का आज विधिवत शिलान्यास किया गया। बताया बर्षो से सड़क की स्थिति काफी जर्जर व खराब बनी हुई है। पूरी सड़क सकरी व गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे आमजनों को आवाजाही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में आमजनों को पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। लोगों को कटिहार मुख्यालय तक पहुंचने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मौके पर आमजनों की समस्याओं को देखते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत एक पथ व इसी पथ में तीन बाॅक्स ब्रीज का निर्माण कार्य का आज विधिवत शिलान्यास किया गया। बताया एनडीए गठबंधन की सरकार में पूरे जिले में सड़कों व पुल ब्रीज आदि का जाल बिछाया जा रहा है। साथ ही आमजनों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। बताया बिगत दिनों में बची जो भी सड़कें व पुल ब्रीज आदि बचे हुए हैं उसे भी जल्द पूर्ण किया जाएगा। मौके पर इस कार्य को लेकर मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों व स्थानीय ग्रामीणों ने सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी और पूर्व डिप्टी सीएम को साधुवाद दिया। मौके पर कई लोगों ने कहा कि विगत कई वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे थे। स्थानीय सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम के प्रयासों से निर्माण कार्य शुरू हुआ है। काफी राजगीरों को लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव, अतिपिछड़ा नेता रमेश उर्फ टिंकू मंडल, पुरुषोत्तम वर्मा, निरंजन पोद्दार, भाजपा नेता धर्मनाथ तिवारी, महेश, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण चौहान, लालू यादव, मिथुन कुमार यादव, अनुरंजन पासवान, सुजीत सिंह, अजय गुप्ता, टोनी कुमार, सुरज, सकलदीप साह, सिकंदर साह, उपमुखिया मो इस्ताब आलम, अनुरंजन प्रसाद, मनोज कुशवाहा सहित जदयू व भाजपा के कई नेतागण व ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
