May 26, 2026

आशा कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।

Read Time:1 Minute, 27 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

आगामी 10 फरवरी से प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में आशा कर्मियों को एक दिवस प्रशिक्षण दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार  ने बताया कि आगामी 10 फरवरी 2024 से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है जिसको लेकर आशा कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया की  घर-घर जाकर आशा कर्मी सभी को दवा खिलाएगी। दो वर्ष के कम उम्र के बच्चे एवं गर्भवती महिलाएं को इस दवा का सेवन नहीं करना है। फाइलेरिया शरीर को अपंग और कुरुप करने वाली बीमारी है। लिंफेटिक फाइलेरिया को आमतौर पर हाथी पांव के नाम से जाना जाता है। इस गंभीर बीमारी से बचाव अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करें। मौके पर  बीएचएम कुमारी अन्नु, अजीत कुमार, संतोष कुमार, पूजा रॉय, भीम कुमार सहित आशा कर्मी मौजूद थे।

Previous post डीसीसी युवा क्रिकेट क्लब की अगुवाई में एक दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।
Next post गांव चलो अभियान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधान पार्षद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial