डीसीसी युवा क्रिकेट क्लब की अगुवाई में एक दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के हरखा धोकरदह चौक समीप खेल मैदान में डीसीसी युवा क्रिकेट क्लब की अगुवाई में आयोजित एक दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव, नसीम अख्तर नदवी, सरपंच तल्लू हेंब्रम व हम हैं तैयार सेवा फाॅर संगठन के फाउंडर हारुण रशीद ने सयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव व फाउंडर हारुण रशीद ने कहा कि युवा क्रिकेट क्लब की अगुवाई में एक दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। बताया खेल से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है।उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की अपील करते हुए कहा कि समय-समय पर इस प्रकार का टूर्नामेंट होना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कहा कि इस तरह के आयोजन होने से गांव में भाईचारे का अटूट बंधन बनता है। मौके पर खेल कमेटी के अध्यक्ष फरीद, अशफाक, वसीम, तारीख, इस्माइल, राजेन्द्र कुमार, सुभाष आदि ने कहा कि उद्घाटन मैच धोकरदह पठान वर्सेस हसनगंज अशफाक मेडिकल के बीच शुरू हुआ है। जिसमें धोकरदह पठान की टीम ने टॉस जीत कर बैटिंग करने का फैसला लिया। जिसमें धोकरदह पठान की टीमों ने 06 ओवर 04 विकेट खेलकर 48 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। साथ ही लक्ष्य का पिछा करने उतरी हसनगंज अशफाक मेडिकल की टीम ने 06 ओवर 06 विकेट खोकर मात्र 36 रन ही बना पाई। इस प्रकार धोकरदह पठान की टीम 12 रन से मैच जीत लिया। मौके पर उद्घाटन मैच का मैन ऑफ द मैच रहमत को दिया गया। इधर मैच को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर दर्जनों खेल प्रेमी व ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
