आशा कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
आगामी 10 फरवरी से प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में आशा कर्मियों को एक दिवस प्रशिक्षण दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि आगामी 10 फरवरी 2024 से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है जिसको लेकर आशा कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया की घर-घर जाकर आशा कर्मी सभी को दवा खिलाएगी। दो वर्ष के कम उम्र के बच्चे एवं गर्भवती महिलाएं को इस दवा का सेवन नहीं करना है। फाइलेरिया शरीर को अपंग और कुरुप करने वाली बीमारी है। लिंफेटिक फाइलेरिया को आमतौर पर हाथी पांव के नाम से जाना जाता है। इस गंभीर बीमारी से बचाव अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करें। मौके पर बीएचएम कुमारी अन्नु, अजीत कुमार, संतोष कुमार, पूजा रॉय, भीम कुमार सहित आशा कर्मी मौजूद थे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
